






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2024। गर्मी की इन छुट्टियों को मनोरंजन के साथ उपयोगी बनाने के लिए एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशिप में 25 मई से समर कैंप का आयोजन होगा। स्कूल के संचालक रजनीश कौशिक ने कहा कि शिक्षण के बाद आने वाले इस ब्रेक में बच्चों का समय कुछ उपयोगी सीखने का हो तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी स्किल का डवलमेंट भी होता है। कौशिक ने बताया कि कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों के लिए नई ऊर्जा के साथ 25 मई से 15 जून तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बच्चे मनोरंजन के साथ 13 तरह की स्किल में से अपनी रूचि के पांच कोर्स मात्र 499 रूपए की फीस में कर सकेंगे। कैंप में बच्चों के लिए विषय विशेषज्ञों के साथ डांस, तैराकी, योगा, अंग्रेजी स्पोकन, कम्प्यूटर क्लासेज, राइटिंग स्किल, ग्रॉस मोटर स्किल, मिकी माऊस, ट्रंपोलाइन, स्टोरी टेलिंग, पर्सनेलिटी डवलपमेंट व एटिकेट्स, मूवी टाइम और हाथों व आंखों का कॉरडिनेशन की क्लासेज उपलब्ध होगी। टाइम्स के विशाल स्वामी ने बताया कि समर कैंप में सिमित सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे और पंजीयन के लिए अभिभावक हेल्प लाइन नबंर पर 8058079538 कॉल कर अपना नाम दर्ज करवा सकते है।



