






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ के दशहरा मैदान पर आयोजित राजस्थान ट्रेड फेयर में आज रविवार को बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और झूलों का लुफ्त उठाया। मेले में शाम होते ही भीड़ होने लगी और देर रात तक युवाओं व अनेक बच्चों के दल मेले में घूमते नजर आए। मेले में बच्चों ने सर्कस देखा और आइसक्रीम और भेलपुरी सहित अनेक व्यंजन खाते नजर आए। मेला संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में सजावटी व घरेलू सामान के साथ साथ इमिटेशन ज्वेलरी सहित विभिन्न सामानों की दुकानें सजी है जिसमें बिल्कुल रियायती दरों में सामान मिल रहे है।




