May 20, 2026
IMG-20240519-WA0045

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2024। बिग्गाबास निवासी गाड़ी चालक बजरंगलाल नाई 12 मई की रात से 46,500 रूपए खो जाने से परेशान था। बजरंग ने बताया कि रूपए उसने किसी को पैंमेट करने के लिए किसी से लेकर आया और रूपए खो गए। जिसे पैमेंट देना था वह भी बार बार पैंमेट मांग रहा था। जब बजरंग ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर देखी तो उसने पवन होटल जाकर मालिक जगदीश सिखवाल को रूपयों की पहचान बताई। उसने रूपयों की गिनती व नोटों का प्रकार सही सही बताया। सिखवाल ने बताया कि 12 मई को बजरंग अपने साले व दोस्तों के साथ रात को खाना खाने होटल आया था। उनके जाते ही होटल के सबसे पुराने स्टाफ महेन्द्र गिवारिया को रूपए मिले। महेन्द्र ने ईमानदारी का परिचय देते हुए रूपए होटल मालिक को सौंप दिए। मालिक ने चार दिन इंतजार भी किया परंतु बजरंगलाल अपने रूपए अपने घर व अन्य दुकानों पर खोज रहा था। उसे भान ही नहीं रहा कि होटल में ही रूपए गिर गए थे। टाइम्स की खबर पढ़ने के बाद उसने सिखवाल से संपर्क किया। जगदीश सिखवाल ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में ही बजरंगलाल को रूपए सौंप दिए। बजरंगलाल के परिवार ने रूपए मिलने पर टाइम्स का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगदीश सिखवाल ने लौटाए बजरंगलाल को 46,500 रुपए, दोनों ने जताया टाइम्स का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेंद्र गवारिया ने दिया ईमानदारी का परिचय, पूरे स्टाफ ने की सराहना।