May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2024। गांव जाखासर में नवगठित युवा विकास समिति की रविवार को बीरबलराम सिहाग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सदस्यों द्वारा समिति के लोगो सहित टी-शर्ट का विमोचन किया। समिति के कोषाध्यक्ष पूनम सुथार ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और सुथार ने स्वयं के कृषि फार्म पर आयोजित एक जागरण में एकत्र हुई दानराशि समिति कोष में जमा करवाई। बैठक में धर्माराम सिहाग द्वारा श्मशान भूमि में पेड़ पौधों में पानी देने के लिए पाइप लाइन समिति को सौंपी वहीं बीरबलराम सिहाग ने बेजुबान पंछियों के लिए 11 चुग्गादानी व संतोष सुथार ने 51 परिंडे दिए। सदस्यों ने नियमित पंछियों के लिए दाना पानी डालने का संकल्प लिया। समिति के युवा सदस्यों ने प्रति अमावस्या को गांव के बेसहारा पशुओं के मीठी लापसी व चारा डालने सहित उनके पेयजल की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी उठाई। इस सेवा में व्यवस्था संबंधी कार्यभार लूणाराम सारण, राजूराम सिहाग, सहीराम सिहाग द्वारा किया जाएगा। समिति अध्यक्ष सांवरमल सिहाग ने बताया कि गांव में अस्पताल के लिए, खेल स्टेडियम के लिए, पेयजल समस्याओं के निस्तारण, मुख्य गुवाड़ व स्कूल में टीन शेड लगवाने, स्कूल में कक्षाकक्षों के निर्माण के लिए प्रयास करने, मुख्य नुक्कड़ पर रोशनी व्यवस्था करवाने संबंधी प्रयास समिति सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से किए जाएंगे। समिति की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमें सहीराम सिहाग को व्यवस्थापक व रामकरण सारण को संयोजक पदों पर नियुक्त किया गया। रामरतन सिहाग को निदेशक, जितेंद्रसिंह को सह-संयोजक, रामनारायण सिहाग को सूचना मंत्री, दिनेश सोनी सह-सूचना मंत्री, पवन कुमार नाई को विधि सलाहकार, बीरबलराम हनुमानराम सिहाग को सलाहकार व बीरबलराम धर्माराम सिहाग को सह-सलाहकार, जेपी सुथार को सहमीडिया प्रभारी, लूणाराम सारण को अतिरिक्त सचिव, राजूराम सिहाग को महामंत्री, जेठाराम सिहाग को कानून मंत्री, गिरधारीलाल सारण को सक्रिय सदस्य के पदों की जिम्मेदारी दी गई। सभी सदस्यों को टीशर्ट दी गई। बैठक के अध्यक्ष बीरबलराम सिहाग ने सभी का आभार जताते हुए संगठन के लिए समय निकालने व पूरे मन से गांव के विकास के सहयोगी बनने की बात कही। बैठक में सरपंच समुद्रराम, उपाध्यक्ष भूराराम रोलण, मांगीलाल सहू सचिव, हरलाल सिहाग उपसचिव, ओमप्रकाश सारण मीडिया प्रभारी, शिक्षक रामगोपाल सिहाग, रतन रोलण, प्रभुराम रोलण, पूनमचंद सिहाग, ओमप्रकाश स्वामी, रामस्वरूप रोलण, हेतराम सहू, मालाराम सिहाग, योगेंद्र सिंह, दिनेश सोनी, गिरधारीलाल सारण, रूपाराम सिहाग, शेराराम सिंवर, अन्नाराम रोलण सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेजुबानों के लिए बांधेगे परिंडे व चुग्गा दानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने उठाया सेवा का बीड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति का लोगो जारी कर लोगो के साथ टीशर्ट का विमोचन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा, बनाई कार्य करने की रूपरेखा।