






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2024। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार मई का सबसे गर्म सप्ताह लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह 9 बजे ही लू प्रारंभ होने के साथ भीषण गर्मी का एहसास शुरू होने लगा है। दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक सड़के सुनसान नजर आने लगी है। वहीं उपखंड अधिकारी उमा मित्तल के निर्देशों पर नगरपालिका प्रशासन नागरिकों की राहत के लिए इंतजाम कर रही है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि घुमचक्कर पर दो स्थानो पर, झंवर बस स्टैंड, कालू रोड पर ठंडे पानी के कैंपर रखवाए है। शर्मा ने बताया कि दोपहर को मुख्य बाजार में दो दमकलों से पानी का छिड़काव भी किया जाएगा जिससे दुकानदारों व बाजार में आने वाले नागरिकों को राहत मिल सकें। इस दौरान तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने नागरिकों से गर्मी से सतर्क रहने, बच्चों व बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दी है। पार्षद रजत आसोपा, कमल चावरियां सहित अनेक पालिका कर्मी मौजूद रहें। सभी ने राहगीरों को जल भी पिलाया।






