






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2024। कला वर्ग में जहां थ्योरीकल विषयों में नबंर लाना जहां दुष्कर माना जाता है वहीं क्षेत्र के छोटे से गांव सत्तासर की माया शर्मा ने कला वर्ग में 98.40% अंक हासिल कर सफलता का कीर्तिमान रचा है। माया पुत्री शंकरलाल शर्मा ने हिंदी विषय में 99, इतिहास में 98, भूगोल में 100 अंक लिए है व उनके स्कूल मारूति शिक्षण, सत्तासर का दावा है कि माया ने श्रीडूंगरगढ़ टॉप किया है। माया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ स्कूल के गुरूजनों को दिया है। माया ने टाइम्स को बताया कि स्कूल के अतिरिक्त वे 6-7 घंटे नियमित अध्ययन करती थी। उनकी सफलता से परिवार व स्कूल में उत्सव का माहौल है। पिता शंकरलाल व माता उमादेवी ग्रामीणों की बधाईयां ले रहें है और दोनों ने अपनी पुत्री पर गर्व जताया।
साधारण परिवार की माया ने कमाया ऊंचा नाम, सिविल सर्विस का है सपना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साधारण किसान परिवार की माया ने आज परिवार व गांव का नाम रोशन कर दिया है। पिता शंकरलाल किसान है और माता उमादेवी गृहिणी का कार्य करती है। माता ने कहा कि वे ज्यादा पढ़लिखी नहीं है परंतु उनके पति और वे दोनों चाहती है कि बच्चे पढ़-लिख कर कुछ बने और परिवार का नाम रोशन करें। तीन बहनों और एक भाई के परिवार में दूसरे नबंर की माया का सपना है कि वे सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करें। उसने बताया कि वे समाज में बेटियों की शिक्षा के लिए जागृति लाने की पक्षधर है और वे सिविल सर्विस के जरिए इस पर काम कर पाएंगी। माया को सभी नाते रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बधाई दी है।



