May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2024। आचार्य महाश्रमणजी का 50वां दीक्षा कल्याण महोत्सव का समापन समारोह आज मालू भवन में साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथ समाज द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया। साध्वी ने गुरू का महत्व बताते हुए कहा कि 55 हजार किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करने वाले आचार्य श्री महाश्रमण जी तेरापंथ के 11वें अधिशास्ता बने। आज आचार्य के पथ प्रदर्शन से धर्मसंघ लगातार समृद्ध व पुष्ट हो रहा है। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि हमारी संस्कृति में भगवान से पहले गुरू को स्थान दिया गया है और जैन समाज की अपने गुरू के प्रति निष्ठा भाव समाज में प्रेरणीय है। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने दीक्षा के 50 वर्ष की पूर्णाहुति अवसर की तेरापंथ समाज को बधाई दी व आचार्यश्री के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की मंगलकामना की। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने कहा कि आचार्य श्री प्रत्येक आत्मा के उत्थान की बात करते हुए सदैव दूसरों के कल्याण के लिए प्रयास करते है। वे संपूर्ण मानवता को दया, प्रेम, करूणा की शिक्षा दे रहें है। प्रधान सावित्री देवी गोदारा व तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा भी समारोह में अतिथि रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष चौथमल कोठारी सहित सभा सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर साध्वी सुमंगलाजी, सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया, महिला मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा, तेयुप के मनीष नौलखा, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, तुलसीराम चौरड़िया, शुभम बोथरा ने भी विचार व्यक्त किए। सुमित बरड़िया व शुभम बोथरा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार पारख व सुनील कुमार कोठारी ने सभी व्यवस्थाएं संभाली तथा सभी का आभार जताते हुए कार्यक्रम का संचालन पवन सेठिया ने किया।
ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
आचार्यश्री महाश्रमणजी के 50वें दीक्षा कल्याण महोत्सव को तेरापंथ समाज ने उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज के अनेक मौजिज नागरिक, श्रावक, युवा शामिल हुए वहीं अन्य समाजों के मौजिज लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पूरे समाज को बधाई दी। यहां साहित्यकार श्याम महर्षि, विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, सिंधी समाज से श्रवणकुमार सिंधी, भाजपा नेता रामेश्वर पारीक, पार्षद जगदीश गुर्जर, पवन उपाध्याय, मंगतूराम मेघवाल, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची, रामचंद्र राठी, लीलाधर बोथरा, संजय शर्मा, भवानी तावणियां, सुशील सेरडिया, महेश राजोतिया, शिव तावणियां, देवकिशन जोशी, करणीसिंह बाना, राजीव श्रीवास्तव सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।