






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2024। भारत सहित 70 से अधिक देशों के मोटरसाइकिल बाजार में भारत का नाम गर्व के साथ रोशन करने वाली देश की पहली स्वदेशी बाइक-स्कूटर कंपनी बजाज अब श्रीडूंगरगढ़ में नए अंदाज में, नई जगह शुरू हो रहा है। बजाज कंपनी का अधिकृत शोरूम एवं कंपनी सर्विस सेंटर की सेवाएं गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर तहसील कार्यालय के सामने बालाजी बजाज के रूप में शुरू हो रही है। बजाज कंपनी के इस अधिकृत शोरूम में बजाज के सभी टू-व्हीलर उत्पाद उपलब्ध होंगे। शो रूम पर बजाज कंपनी की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाएं ग्राहकों को उपलब्ध होगी। बालाजी बजाज के संचालक गोपालदास स्वामी परिवार के विक्रम स्वामी ने बताया कि 23 मई 2024 को दोपहर 12.15 शोरूम व सर्वीस सेंटर में देव-पूजन के साथ ही सेल एवं सर्विस की सेवाएं शुरू होगी।
प्लेटिना, पल्सर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर आकर्षण का केंद्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक्स की दुनिया में सर्वाधिक एवरेज देने वाली बाइक का खिताब बजाज प्लेटिना को मिला हुआ है। प्लेटिना के टैग-डायलॉग झटका मना है के कारण सड़को पर सबसे आरामदायक गाड़ी प्लेटिना को ही माना जा रहा है। इसी प्रकार अपने स्पोर्टी लुक के कारण युवाओं की पहली पसंद बनी पल्सर, पावर स्पोर्ट बाइक डोमिनर, एंटीक लुक वाली एवेंजर हो या देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बजाज CT-100 हो, यहां पर कंपनी के सभी मॉडल्स हर समय उपलब्ध रहेंगे। वहीं बजाज द्वारा लॉन्च किए गए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ने तो लोगो का दिल ही जीत लिया है। अभी तक स्कूटी के सॉफ्ट लुक के कारण आम आदमी इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कम ही कर पा रहे। लेकिन अब बजाज का सदाबहार चेतक स्कूटर इलेक्ट्रिक में आने से लोगो में इसके लिए खासा उत्साह है। इस शो-रूम में बजाज की एक से बढ़कर एक, सभी उत्पाद पूरी गारंटी के साथ मिल सकेंगे। पूरे क्षेत्र में कंपनी के अधिकृत विक्रेता व सर्विस सेंटर यही एक होगा व ग्राहकों को पूरे विश्वास के साथ सेवाएं दी जाएगी। शुभारंभ के मौके पर आप सभी आमंत्रित है।




