May 20, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2024। कोटासर की करणी गौशाला में पीपल पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र की खुशहाली के लिए हवन पूजन का आयोजन किया गया। यहां गौवंश के लिए 41 मण तरबूज का भंडारा किया गया। पंडित विजयकुमार जाजड़ा, जेठमल उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन व पीपल पूजन संपन्न करवाया। गौशाला के दानदाता भोजास निवासी गोवर्धनसिंह ने हवन पूजन में आहुतियां दी व 15 मण तरबूज की सेवा देते हुए एक कूलर की सेवा देने का संकल्प लिया। श्रीडूंगरगढ़ के रोहित कुमार झालरिया ने 15 मण तरबूज, गंगाशहर निवासी जयचन्दलाल डागा एवं चन्दादेवी डागा ने अपनी 52वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर 15 मण तरबूज सहित रतनगढ़ की मधुकंवर, धनेरू के धनानाथ ने भी तरबूजों की सेवा दी। इस दौरान दानदाता पीपासरिया दुसारना के पेमाराम गोदारा, रामप्रताप गोदारा ने भी एक बड़ा कूलर गौसेवा में देने का संकल्प लिया। वहीं बीकानेर निवासी रमेश कुमार बोहरा की प्रेरणा से हनुमान प्रसाद सुथार, अजय कुमार पुरोहित, अरविंदसिंह शेखावत, नीरज सिंह व सुनील कुमार माथुर सहित अन्य 6 जनों ने 35000रू की राशि गौसेवा में दी। इन्होंने तरबूज व हरी सब्जी, फल कटिंग मशीन भी दान दी। गौशाला समिति के मालाराम सारण, हरिसिंह चौहान, मालसिंह राठौड़, अमर सिंह पड़िहार, मोहनसिंह चौहान, ओमसिंह भाटी, किशोरसिंह राठौड़, मन्नीराम बिश्नोई, नारायणराम सुथार पीपासरिया, जगदीश प्रसाद दुलचासर ने सेवा सहयोग दिया व सभी अतिथियों का दुपट्टा पहना कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में हवन पूजन का आयोजन हुआ, यजमानों ने दी आहुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीपल पूर्णिमा पर गौशाला में पहुंचे सभी दानदाताओं का किया समिति ने सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में सब्जी व फल कटिंग मशीन भेंट दी।