May 20, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2024। सरदारशहर रोड पर झंवर बस स्टैंड के पास रात एक महिला व दो बच्चों को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी और घटना में महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन सहित अनेक लोग मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए है और ये आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहें है। बता देवें दु:खद घटना में 32 वर्षीय मनीषा पत्नी किशन सोनी की अस्पताल में दम तोड़ दिया। लोगों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर ईलाज नहीं मिला और घायल ने दम तोड़ दिया। एक 8 साल का बालक छोटू पुत्र किशन सोनी व 10 की बालिका सोनू पुत्री श्रवण सोनी बीकानेर में भर्ती है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर तीन जने सवार थे और सवार नशे में थे। बाइक की स्पीड तेज थी व बैरिकेटस से बचने हुए लहराते हुए चला रहें थे। सवार मौके से भाग छुटे और पुलिस ने रात ही मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।