






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। क्षेत्र में हुए एक दुख:द हादसे में एक युवक ने अपनी जान गवां दी है। युवक के भाई ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ गफलत व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाने की रिपोर्ट पुलिस को दी है। गांव सोनियासर ऊंचाइड़ा निवासी 40 वर्षीय गिरधारीराम पुत्र बुधाराम बावरी सोनियासर शिवदानसिंह की रोही में स्थित एक खेत में डिग्गी बनाने का काम कर रहा था। यहां अचानक ट्रेक्टर पलट गया और गिरधारी उसकी चपेट में आ गया। घायल को श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल हरिराम ने अस्पताल पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मृतक के भाई भंवरालाल ने पुलिस को ट्रैक्टर चालक अजय जाट के खिलाफ गफलत व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है।



