May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-05-26 at 17.46.35

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए बालिका छात्रावास निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। आज समिति बैठक में बाडेला के पूर्व सरपंच नेतराम गोदारा ने छात्रावास में लाइब्रेरी निर्माण करवाने, बिग्गा निवासी दुलाराम गोदारा ने एक कमरे का निर्माण करवाने, रीड़ी के दिवंगत डूंगरराम जाखड़ व डावाराम जाखड़ के पुत्र बालूराम, मोहनराम, रतनाराम, सोहनलाल एवं पौत्र हेतराम जाखड़ द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाने, बिग्गाबास रामसरा निवासी सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने अपने पिता दिवंगत पूर्णाराम जाखड़ की स्मृति में एक कमरे का निर्माण करवाने की घोषणा की। समिति सदस्यों ने दानदाताओं का आभार जताया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्यामसुन्दर ने कन्या शिक्षा के लिए दिए गए दान को श्रेष्ठ दान बताते हुए इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। मंत्री सुशील सेरडिया ने आय – व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में पूर्व जिला न्यायाधीश दयाराम गोदारा, सहायक निदेशक कृषि विभाग भैराराम गोदारा, पूर्व तहसीलदार चन्द्राराम कुकणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच केशुराम कस्वां, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, भंवरलाल खिलेरी, पूर्व सरपंच डालूराम सींवर, किशनाराम गोदारा, चाँदराम चाहर, कानाराम तरड़, तोलाराम सिहाग, रामचंद्र गिला, हरिराम सारण, हुकमाराम कस्वां, कुम्भाराम घिंटाला, हंसराज गोदारा, चरणसिंह सारण, रामकिशन गावड़िया, गोपाल खिलेरी, मोहनराम कड़वासरा, गोपालराम गोदारा, भूपेश, मनीष कस्वा, कृष्ण कुकणा, रतनलाल जाखड़, श्याम सारण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति बैठक में दानदाताओं का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन कमरों व एक लाइब्रेरी निर्माण की हुई घोषणा।