






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2024। दशहरा मैदान पर आयोजित राजस्थान ट्रेड फेयर अपने अंतिम चरण में है और रविवार को मेला समापन होगा। पहली बार मेले में हंसी मजाक से सराबोर सर्कस के करतब दिखाए जा रहें है। मेले संयोजक सुनिल शर्मा ने कहा कि अभिभावक मोबाइल से मुक्ति दिलवाकर बच्चों को सर्कस के करतब दिखाकर बाहरी जीवन से समायोजन सिखाएं। मेले में सर्कस का शानदार शो शाम 8 बजे से 9 बजे व 9 से 10 बजे आयोजित हो रहें है। कस्बे के एकमात्र बाहरी मनोरंजन के इस आयोजन में बच्चे ब्रेक डांस, ट्रेन, नांव सहित बड़े-बडे़ झूलों का खूब आनंद ले रहें है। मेले में महिलाएं रसोई के सामान व सजावटी सामानों की खरीददारी के साथ कपड़े व ज्वैलरी की खरीददारी भी कर रही है। यहां गर्मी भगाने के लिए बर्फ का गोला, स्पेशल सॉफ्टी, आइसक्रीम, ठंडा पान, भेलपुरी का आनंद ले सकेंगे।



