






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2024। क्राइम फाइल में पढें पूरे जिले से अपराध खबरें एकसाथ एक नजर में और रहें सावधान।
बंदूक से फायर करने करने का आरोप, परस्पर मारपीट के मामले दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में मारपीट के मामले में परस्पर मामले दर्ज हुए है। एक पक्ष संतराम पुत्र रामजस विश्नोई निवासी बनिया ने इसी गांव के हड़मानराम व उसके पुत्र महेन्द्र, सुभाष व मनोज सहित सांवतसर निवासी लक्ष्मण पुत्र मोखराम, कुदसु निवासी शंकरलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर 25 मई की रात 9 बजे गांव के आम रास्ते पर परिवादी के पिता के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष हड़मानराम पुत्र जस्सुराम विश्नोई ने भी परस्पर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गांव के संतराम व मालाराम पुत्र पतराम, तथा मालाराम का पुत्र देवेन्द्र ने 24 मई की रात 11 बजे उसके घर के आगे पिस्टल से फायर किया और उसके बेटे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौच की। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामावतार हो दी है।
फॉरच्यूर्नर ने मारी टक्कर, एक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में 23 वर्षीय सुभाष पुत्र गोपीचंद विश्नोई निवासी खारिया ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि पंचशती सर्किल के पास 19 मई की रात करीब 11.30 बजे काले रंग की एक फॉरच्यूर्नर गाड़ी के ड्राईवर बहुत ही तेज गति व गफलत और लापरवाही से चलाता हुआ आया और रोंग साइड आकर मेरे भाई की मोटरसाइकिल के टक्कर मारी। जिससे उसका भाई मुकेश घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोनिका को दी है।
पत्नी ने पति के खिलाफ लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में 44 वर्षीय ममता कल्याणी पुत्री इंद्रचंद चाडंक निवासी सिविल लाईन बीकानेर ने अपने पति सुबोध कल्याणी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि सुबोध कल्याणी पुत्र सुदंर कल्याणी माहेश्वरी निवासी रायसिंहनगर ने उसकी सहमति के बिना बेइमानी पूर्वक फर्म जिप प्लास्ट इण्डिया का संचालन किया। इस फर्म से जो भी आमदनी हुई उसे आरोपी ने स्वयं के निजी प्रयोग में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई जीतराम को दी है।
मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में श्रीखान अब्दुल रहमान पुत्र हाजी अब्दुल सत्तार ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 25 मई की रात करीब 10 बजे उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।
ससुर की बीमारी में गए बाहर तो मकान बना चोरों की निशाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में टीमू पत्नी चंदुराम माली निवासी रेलवे गेट, खान कॉलोनी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने बताया कि उसके ससुर की तबीयत खराब होने पर वह अहमदाबाद गए और पीछे से 5 मई से 25 मई के बीच चोरों ने घर में घुसकर जेवरात व 65 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भादरराम को दी है।
कॉपर तार चोरी की वारदात, दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में जेएनवीसी कॉलोनी निवासी नंदसिंह पुत्र मोहनसिंह ने जयमलसर निवासी महेन्द्रराम मेघवाल व नेमीचंद मेघवाल के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 26 मई की रात करीब 3 बजे उसके नाल स्थित सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी कर लिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई कालूराम को दी है।
दंपति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में फुसाराम पुत्र पूर्णाराम जाट निवासी मूंडसर ने आसेरा निवासी मुखराम पुत्र फुसाराम जाट और उसकी पत्नी संतोष देवी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके बेटे के साथ लाठी व कस्सी से मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल मूलाराम को दी है।
घर में घुसकर की चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में मोहनीदेवी पत्नी गणपतराम कुम्हार ने अज्ञात चोर के खिलाफ 26 मई की सुबह 6.30 बजे उसके घर में घुसकर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई बीरबलराम को दी है।



