May 20, 2026
10वीं में सूबेदार की बेटी सुनीता ने हासिल किए 98.33% अंक, आईएएस बनने का है सपना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2024। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार शाम को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इन परिणामों में अनुमानत: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक अंक सुनीता भादू ने हासिल किए है। भारती निकेतन स्कूल की विद्यार्थी सुनीता पुत्री प्रहलादराम भादू ने 98.33% अंक हासिल किए है। आर्मी में सूबेदार पिता को अपनी प्रेरणा बताने वाली सुनीता ने गणित, हिंदी व संस्कृत में 100 में से 100 अंक हासिल किए है। सुनीता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सहित माता कमला देवी और अपने गुरूजनों को दिया है। उसने टाइम्स को बताया कि उसका सपना यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बन कर देश की सेवा करने का है। इंदपालसर गुसाईंसर निवासी व हाल निवासी प्रताप बस्ती सुनीता ने कहीं टयूशन नहीं पढ़ी है। उन्होंने अपनी बड़ी बहन से अंग्रेजी पढ़ी और छोटी बहन के साथ मिलकर गणित के सवाल हल कर लिए। परिवार को बुधवार शाम से बधाईयां मिल रही है। उनके परिवार व गांव में परिजनों के बीच उत्सव का माहौल है। पिता ने गर्व जताते हुए बेटी की शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन व व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुनीता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है।