May 20, 2026
सड़क किनारे मिला अधेड़, रामलाल ने की मदद, आप भी करें पहचान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2024। गर्मी से बेहाल एक अधेड़ सड़क किनारे प्यास से बेहाल गिरे हुए मिला और उसे उठाकर पानी पिलाने की मदद करने वाले युवक ने उसकी पहचान करने की अपील की है। रीड़ी निवासी रामलाल सिद्ध अपने कार्य से साधासर जा रहें थे। उन्हें लालमदेसर व साधासर के बीच सड़क किनारे एक अधेड़ पानी-पानी करते मिला। रामलाल ने उसे पानी पिलाया और अपने साथ साधासर ले गए है। उसे खाना खिलाकर उसके बाल कटवा रहें है। रामलाल ने बताया कि अधेड़ अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। रामलाल ने सभी पाठकों से मदद की अपील करते हुए कहा अगर क्षेत्र में किसी नागरिक को उसके बारे में जानकारी हो तो वे 9588266743 पर संपर्क करें। जिससे अधेड़ सलामत अपने परिजनों के पास पहुंच सकें।