May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2024। गांव लिखमीसर उत्तरादा के राउमावि के छात्र हेमंत पारीक पुत्र मदनलाल पारीक ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल किए है। बीकानेर निवासी हेमंत के पिता लिखमीसर उत्तरादा के जसनाथजी मंदिर में भगवान की सेवा पूजा का कार्य करते है और परिवार सहित यहीं रहते है। हेमंत ने गांव के सरकारी स्कूल में पढ़कर उपखंड क्षेत्र में शानदार परिणाम दिया  है। छात्र ने हिंदी, संस्कृत व गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए है। हेमंत ने टाइम्स को बताया कि उसका सपना डॉक्टर बनने का है और इसके लिए आगे नीट की तैयारी करेगा। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित स्कूल के गुरूजनों को दिया। बिल्कुल साधारण परिवार के दो भाई-बहन में छोटे हेमंत ने बताया कि उसने गुरूजनों से पढ़ा और उसे रिवाइज करने पर पूरा ध्यान दिया। उसने बताया कि कुछ समझ नहीं आने पर उसने यूट्यूब की मदद से ऑनलाइन फ्री क्लास से मदद ली। बिना किसी ट्यूशन के प्राप्त इस उपलब्धि के बाद परिवार में उत्सव का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार सहित शिक्षकों ने भी हेमंत पर गर्व जताते हुए उसे बधाइयां दी। परिजनों व साथी छात्रों ने भी हेमंत को खूब शुभकामनाएं दी है।