May 20, 2026
00

नौदिवसीय रामकथा में सातवें दिन सुनाया भरत मिलन कथा, भावुक हुए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांवरा सेठ गौशाला में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा के आज सातवें दिन कथावाचक भरतशरणजी महाराज ने भरत मिलाप कथा का वर्णन किया। महाराज ने बताया कि भरत ने ननिहाल से आकर अपने पिता का अंतिम संसकार कर अयोध्या से गुरू वशिष्ठ को साथ लेकर तीनों माताओं के साथ वन के लिए प्रस्थान करने का वर्णन किया। कथा में श्रद्धालु भावविभोर हो गए और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। भरत के चित्रकुट आने, श्रीराम से मिलन की कथा सुनकर माहौल भक्तिमय हो गया। बता देवें गौशाला प्रांगण में गौसेवार्थ रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा की पूर्णाहुति शनिवार दोपहर 1 जून को शाम 5.30 बजे होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भावविभोर हुए श्रद्धालु, कथा में माहौल हुआ भक्तिमय।

थाने में उठाई शहर की बड़ी समस्याएं, चर्चा में पुलिस अधिकारियों ने दिया आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विकसित राजस्थान-2047 की कार्ययोजना को लेकर पुलिस थाना प्रांगण में सीओ निकेत पारीक की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। थानाधिकारी इंद्रकुमार बैठक में मौजूद रहे। बैठक में विकसित राजस्थान-2047 की कार्ययोजना को लेकर आए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। साथ ही कस्बे की यातायात व्यवस्था सुधारने, स्थाई पार्किंग व्यवस्था व बाजार में संचालित कैफे के केबिनों में चलने वाले अनैतिक कार्यो पर लगाने का मुद्दा नागरिकों ने उठाया गया। जिस पर सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी इंद्रकुमार ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ निकेत पारीक ने कहा कि सुरक्षा सखी से जुड़ी महिलाएं महिला अपराधों को रोकने में पुलिस का सहयोग करे। क्षेत्र के नागरिक अपना दायित्व निभाते हुए यातायात नियमों की पालना करें। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकें। बैठक में सत्यनारायण भारद्वाज रिड़ी, महावीर माली, देवीलाल उपाध्याय, पार्षद संतोष बोहरा, रामसिंह जागीरदार, पवन राठी, भवानीप्रकाश तावनिया, रमेश प्रजापत, के. के. जांगिड़, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, पूर्णमल स्वामी सहित सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक व सुरक्षा सखी से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत कुमार की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ।

साध्वी चांदकुमारी पंचतत्व में विलीन, जैन समाज हुआ शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में प्रवासरत 95 वर्षीय साध्वी चांदकुमारी (रतननगर) का तिविहार संथारा गुरूवार सुबह 6.51 बजे पूरा हुआ। साध्वी ने मंगलवार रात 8:15बजे तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान किया था। धोलिया नोहरा से बैंड बाजे पर गितिकाओं के गान के साथ बैकुंटी में विराजित कर साध्वी की अंतिम यात्रा निकाली गई। यहां से मालू भवन पहुंचने पर साध्वी कुंथुश्री जी ने मंगलपाठ सुनाया व अन्य साध्वियों ने भी अंतिम विदाई दी। यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए ओसवाल मुक्तिधाम पहुंची जहां साध्वियों के श्मशान में उनकी पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन किया गया। मुखाग्नि उनके सांसारिक परिवार के भतीजे ने दी। समाज के ओसवाल पंचायत, तेरापंथ सभा, महिला मंडल व युवक परिषद के सदस्यों ने उनके अंतिम दर्शन किए। अंतिम यात्रा में समाज की संस्थाओं के अनेक मौजिज सदस्यों सहित महिलाएं भी शामिल हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी चांदरतन की पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन किया।

बिजली ट्रीपिंग रोकने व पानी की व्यवस्था करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली ट्रीपिंग रोकने व पानी की व्यवस्था करवाने की मांग करते हुए सामाजिक रूप से सक्रिय युवा केके जांगिड़ ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा व जिलाकलेक्टर को ज्ञापन दिया। जांगिड़ ने बताया कि आमजन 48 डिग्री तापमान का सामना करने के साथ बिजली व पानी की समस्याओं से जूझ रहें है जिससे वे अधिक परेशान हो रहें है। अघोषित बिजली कटौती को रोका जाए जिससे आमजन को पानी बिजली मिल सकें। इस दौरान पूर्णमल स्वामी, राजाराम गोदारा व टिकूराम उनके साथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र में बिजली पानी की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

गर्मी और लू के मौसम में राहत के लिए कर रहें इंतजाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गर्मी व लू के चलते नागरिकों की राहत के लिए अनेक दानदाता व पालिका द्वारा प्रयास किए जा रहें है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि गुरूवार दोपहर 12 बजे घुमचक्कर से मुख्य बाजार तक पानी का छिड़काव किया गया। वहीं पेट्रोल पंपों पर भी तेज गर्मी में पानी का छिड़काव करवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका ने करवाया बाजार में राहत के लिए छिड़काव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेट्रोल पंप पर भी राहत के लिए किया जा रहा है पानी का छिड़काव।