May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2024। माहेश्वरी सेवा सदन आड़सर बास में गुरूवार दोपहर श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के सदस्य रामचंद्र राठी ने समाज को एकजुट होकर महेश नवमी का पर्व हर्षोल्लास मनाने की प्रेरणा दी। श्रीडूंगरगढ ईकाई के अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जून की शाम 6 बजे महेश भवन बिग्गा बास से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो बाजार में मुख्य मार्गों से होते हुए कालू बास माहेश्वरी भवन से आड़सर बास पहुंच कर पूर्ण होगी। मंत्री नारायणप्रसाद कलाणी ने बताया कि यात्रा में समाज के सभी पुरूष कुर्ता पजामा व महिलाएं लाल या पीले रंग की साड़ी में शामिल होगी। माहेश्वरी युवा संगठन के अमित कुमार करवा ने युवाओं द़्वारा आयोजन की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया। बैठक में संजय करनाणी, राधेश्याम तापड़िया, गजानंद मूंधड़ा, पवन राठी, सुशील डागा, जगदीश राठी, गोपाल मूंधड़ा, नदंकिशोर राठी, सुदीप राठी, राजकुमार सोमाणी, सुरेश तापडिया, अशोक लखोटिया सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।