






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2024। एक महिला अपनी ससुराल से पीहर जाने को रवाना हुई और 7 वर्षीय बेटे के लापता हो गई है। विवाहिता के भाई सेरूणा निवासी मामराज ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन मीरा अपने पुत्र राकेश के साथ जेतासर से गुरूवार को सुबह 11 बजे सेरूणा के लिए रवाना हुई। वह सेरूणा नहीं पहुंची और परिजनों ने दोनों की तलाश के लिए खूब प्रयास किए। परंतु दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस से दोनों को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई हेतराम को जांच कर दी है।




