






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2024। रविवार के दिन पहली खबर क्षेत्र के गांव लिखमीसर उत्तरादा से एक युवक व एक युवती की मौत का आया है। गांव के पास ही स्थित क्रिकेट खेल मैदान में एक पेड़ से युवक व युवती का शव झूलते मिला है। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए व पुलिस भी पहुंच गई है। मृतक युवक व युवती दोनों इसी गांव के बताए जा रहें है। घटना के बाद ग्रामीण सकते में आ गए है। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए है व शव को उतार कर मोर्चरी में रखवाने के लिए लाया जा रहा है। पूरी अपडेट खबर के लिए आप जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




