






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2024। लाठी से पीटकर हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने वाले एक जने के खिलाफ पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है। गांव इंदपालसर राईकान निवासी रामूराम पुत्र उमानाराम कांजर ने इंदपालसर गुसाईंसर निवासी भूराराम पुत्र मालाराम सांसी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 20 मई दोपहर 3 बजे वह बीकानेर से दवाई लेकर गांव जा रहा था। गांव में पंचायत भवन के पास पहुंचा तो आरोपी ने रास्ता रोककर उसे लाठी से पीटा। परिवादी के छोटे भाई शंकर ने मौके पर पहुंच कर आरोपी से छुड़वाया और तभी से आरोपी उसे हाथ पैर तोड़ने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।




