






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2024। पश्चिमी विक्षोभ के असर से श्रीडूंगरगढ़ में रविवार शाम धूलभरी आंधी के बाद बरसात हुई है। तेज हवा से गर्मी के तेवर कम हुए है और नागरिकों को राहत मिली है। बरसात के साथ जैसलसर की रोही में ओले गिरे है। किसान राम सिद्ध ने बताया कि कुछ मिनिटों में तेज हवा से पेड़ भी उखड़ गए है और बरसात के साथ चने के आकार के ओले गिरे है। बता देवें बिग्गाबास रामसरा व कितासर में शनिवार को ओले गिरे थे। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह ही दो दिन तेज हवा, बरसात व ओले गिरने का अलर्ट जारी किया था। आज भी क्षेत्र में ओले गिरे है। इस विक्षोभ का असर तीन जून तक रहने की संभावना है। बता देवें इसके बाद जून भी गर्मी भरा रहने की संभावना है और जून के आखिरी सप्ताह में मानसून की बरसात से ही राहत मिलने की उम्मीद है। नीचे दी गई लिंक पर जाकर ओले गिरने का पूरा वीडियो देखें-
https://www.facebook.com/share/v/XaHWh7G2C2wzZp2w/?mibextid=jmPrMh




