May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-02 at 19.53.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2024। श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा संस्थान मोमासर की वार्षिक बैठक का आयोजन गांव के सभा भवन में हुआ। बैठक में राजेंद्र संचेती को ही सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष पद पर चुना गया। सहचुनाव अधिकारी अशोक पटावरी ने उनके नाम की घोषणा की और समाज के सभी लोगों ने संचेती को बधाईयां दी। बैठक में संचेती ने गत वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए समाज के प्रति पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने मोमासर निवासी सभी समाज बंधुओं का आभार जताया। निवर्तमान मंत्री शांतिलाल सेठिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक के प्रारंभ में सामूहिक नमस्कार महामंत्र के बाद संघ गान सुरेंद्र सेठिया द्वारा किया गया। निष्ठा पत्र का वाचन उपसरपंच जुगराज संचेती ने किया। कार्यक्रम में नोरतमल संचेती, महिला मण्डल अध्यक्ष कंचन देवी पटावरी, मंत्री मंजु देवी नाहटा, कोषाध्यक्ष स्नेहलता पटावरी, अणुव्रत समिति के मंत्री राकेश संचेती सहित तेरापंथ समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। सभा के जतनलाल सेठिया ने सभी का आभार जताया और संचालन शांतिलाल सेठिया ने किया।