May 22, 2026
bhanu-update

कोटासर गौशाला में अपरा एकादशी पर दानदाता ने किया तरबूज का भंडारा।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2024। ज्येष्ठ माह की अपरा एकादशी के दिन आज अनेक गौशालाओं में श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। कोटासर गौशाला में खारड़ा निवासी व कोलकात्ता प्रवासी हरिकिशन सारस्वा ने 13 क्विंटल तरबूज, सिंथल निवासी व सूरत प्रवासी कौशल कुमार रामेश्वर लाल मोहता, दुलचासर के गोपालराम महिया, गोपीकिशन गौरीशंकर मूंधड़ा, इंदपालसर के प्रभुराम जाखड़, दुसारना पीपासरिया के पेमाराम गोदारा सहयोग राशि दी जिससे कुल 21 क्विंटल का तरबूज भंडारा गौवंश के लिए किया गया। अगरसिंह पड़िहार हरिकिशन सारस्वा परिवार द्वारा दी गई टीन शेड निर्माण व भूमि दान के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान दुसारना के नारायणराम सुथार, सावंतसर के भूपचंद, मनीराम बिश्नोई, दुलचासर के इंद्रकुमार नाई, भोजास के ओमप्रकाश सोनी, गौशाला कमेटी के मोहनसिंह, किशोरसिंह, ओमसिंह आदि ने तरबूज भंडारे में अपनी सेवाएं दी। समिति परिवार ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक श्रद्धालुओं ने दी सेवा।

सॉफ्टबॉल में आशा खेलेगी यूनिर्सिटी चैंपियनशिप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाब में आयोजित सॉफ्टबॉल ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2023-24 में महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की टीम में श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव की खिलाड़ी आशा सुथार पुत्री भंवरलाल सुथार चयनित हुई है। सुथार 4 जून से पंजाब की लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्टार क्लब के मोहन पूनिया, कृष्णावतार, महेश भाटी, अखिलेश मेघवाल, प्रियंका लेघा, गोपी पूनिया, किशन जाट, कमलेश सैन, किशन पूनिया, राकेश घोटिया, मुकेश गोदारा सहित अनेक खिलाड़ियों ने आशा को बधाइयां दी।

जीईएम कंपनी ने कार्यशाला का आयोजन किया, दी प्रोडेक्ट की जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर बस स्टैंड के पास स्थित रैनबो रिसोर्ट में गुरूदेव संस एडं ईन्जीयरिंग वर्कस के प्रोपराईटर रत्तीराम गोदारा (ऊपनी) द्वारा जीईएम कंपनी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कंपनी के एमडी नवल लोमानी ने कंपनी प्रोडेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वायर, कैबल, पैनल आदि की गुणवत्ता व क्वालिटी के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने किसानों को अच्छी कंपनी की वायर व पार्टस मोटर में डालने की बात कही जिससे बार बार होने वाले नुकसान से बचा जा सकें और बिजली की खपत भी कम हो। कंपनी के मैनेजर सहित सभी अतिथियों का गोदारा ने साफा व फुलमाला पहनाकर सम्मान किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसान व मेकैनिक व कृषि पार्टस विक्रेताओं ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने सभी किसानों व मैकेनिकों का आभार जताते हुए उपहार दिए।