






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। लोकसभा चुनावों की मतगणना का रोमांच चरम पर है और 8 बजने के साथ ही ईवीएम रखी हुए स्ट्रांग रूम का ताला वीडियोग्राफी के बीच खोल दिया गया है। बीकानेर के राजकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज में हो रही मतगणना के लिए सभी टेबलों पर कॉउंटिंग एजेंट पहुंच चुके है। और करीब 9 बजे तक पहला रुझान सामने आ जायेगा। विदित रहे कि पूरे जिले की मतगणना विधानसभा वार एकसाथ ही चलेगी। दोनो ही पार्टियों के कार्यकर्ता सोमवार रात को बीकानेर पहुंच चुके थे जिन्हें मतगणना के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया और सुबह 6 बजने के साथ ही मतगणना स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है और सभी के मोबाइल बाहर रखवाए गए है। देखें फोटो-





