May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। लोकसभा सीट बीकानेर में 6-7-8 वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। राउंड 6 तक 3,82,852 वोटों की गणना हो चुकी है। सभी स्थानों से छठें राउंड के प्रामाणिक अपडेट आ गई है। छठें राउंड में भाजपा व कांग्रेस में अंतर घटा भी। इस राउंड में भाजपा को 198113 को वोट मिले है तथा कांग्रेस को 184739 वोट मिले है। इस राउंड के अंत में भाजपा का प्रामाणिक अंतर 13, 374 वोट का रहा है। लेकिन सातवे राउंड तक भाजपा ने 236394 वोट लिए और कांग्रेस के पास 211780 पर आ गई। सातवे राउंड में भाजपा के पास 24,614 की लीड हो गई। इसके बाद आठवें राउंड में भाजपा का स्कोर 271301 व कांग्रेस का 239922 रहा। आठवें राउंड के बाद भाजपा 31379 की लीड हो गई। वहीं बता देवें कोलायत से 20 राउंड की गिनती पूरी हो गई है और पूरे क्षेत्र से भाजपा को मात्र 2000 वोटों से बढ़त मिली है। गोविंदराम ने कोलायत में भाजपा को जबरदस्त टक्कर दी है। चर्चा हार जीत की नहीं वरन टक्कर की अधिक हो रही है।