May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। बीकानेर जिले में पांचवे चरण के अंतिम परिणमों में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल को 165917 वोट मिले है वहीं कांग्रेस को 151752 वोट मिले है। अर्जुनराम 14,165 वोटों से आगे चल रहें है। अब तक कुल राउंड की मतगणना में बीजेपी  को 197261 तथा कांग्रेस को 173232 वोट मिले है। वहीं भाजपा के अर्जुनराम 24024 से आगे चल रहें है। बता देवें प्रदेश की चर्चित सीट पर बाड़मेर जैसलमेर उम्मेदाराम ने 30 हजार से अधिक तथा चूरू से राहुल कस्वां 20 हजार से अधिक, सीकर अमराराम 22 हजार वोटों से आगे चल रहें है। वहीं जालौर में भाजपा के लूंबाराम,  जोधपुर गजेंद्र सिंह शेखावत 13 हजार वोटों से आगे चल रहें है। भाजपा में 14 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 10 पर कांग्रेस आगे है वहीं एक अन्य आगे चल रहें है। आप सबसे पहले प्रामाणिक अपडेट प्राप्त करने के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।