May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। बीकानेर लोकसभा चुनाव में बीकानेर में गिनती कुछ देर पहले ही पूरी हुई है। हालांकि भाजपा का जश्न प्रारंभ हो गया परंतु गिनती अभी पूरी हुई है। यहां 16वें राउंड तक भाजपा को 5,21,323 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 4,65,138 वोट मिले। यहां तक कुल 10,23,166 वोट गिने गए। 17वें राउंड के पश्चात भाजपा को 5,40,374 वोट मिले और कांग्रेस 4,83,547 वोट मिले है। यहां तक 10,50,190 वोटों की गिनती हुई है। 18वें राउंड के बाद भाजपा को वोट  5,50,969 मिले है वहीं कांग्रेस को 4,96,423 वोट मिले। यहां तक 10,74,481 वोटों की गिनती पूरी हुई। इसी के साथ19वें राउंड के बाद भाजपा को  5,58,572 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 5,02,324 वोट मिले। 20वें राउंड के बाद भाजपा को 5,60,840 वोट मिले और कांग्रेस 5,06,353 वोट मिले। वहीं 21वें राउंड के बाद भाजपा 5,61,097 वोट हुए और कांग्रेस को 5,06,588 वोट मिले है। यहां तक भाजपा के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने 54,509 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिनती करीब करीब पूरी हो चुकी है और कोलायत क्षेत्र की मात्र एक ईवीएम मशीन से गिनती बाकि है।

देश से बड़ी खबर में बता देवें स्मृति ईरानी चुनाव हार रही है वहीं हिमाचल के मंडी से कंगना रानौत चुनाव जीत गई है। राजस्थान के झुझुनूं से कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेन्द्र ओला जीत गए है वहीं नागौर से कांग्रेस समर्थित हनुमान बेनीवाल जीत गए है। सीकर में कॉमरेड अमराराम ने जीत हासिल कर ली है। एक बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां आज शाम 7 बजे भाजपा कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।