May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। बीकानेर में लगातार चौथी बार सांसद अर्जुनराम की विजय के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल छा गया है। राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार परिणाम के दौरान बीकानेर में रहें और विजय सामने आने पर नए सांसद का मुंह मीठा करवा करवाते हुए बधाई दी। वहीं भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, बृजलाल तावणियां, किसनाराम गोदारा भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ उत्सव मना रहें है। विधायक तारांचद सारस्वत सहित सभी नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और एक दूसरे को बधाईयां देते हुए मुंह मीठा करवा रहें है। बीकानेर शहर व देहात के अनेक नेता व कार्यकर्ता बजते ढोल नगाड़े के साथ नाचते हुए केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने व बीकानेर सांसद को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कहते हुए जश्न मना रहें है। पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ उत्सव का माहौल छा गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य मंत्री ने करवाया सांसद का मुंह मीठा, दी बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक तारांचद सारस्वत सहित सभी नेताओं ने लगाया गुलाल, मनाया जश्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में बीकानेर शहर व देहात के नेता व सैंकड़ो कार्यकर्ता मना रहें है जश्न।