May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। नाचते गाते भाजपा समर्थकों ने श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल की जीत पर खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाए जाने का दावा किया और जमकर नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद प्रजापत की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और चेयरमैन मानमल शर्मा ने सभी को लड्‌डू खिलाकर बधाईयां दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन लीलाधर बोथरा, मांगीलाल राठी, मूलचंद इंदोरिया, भवानी तावणीयां, पवन उपाध्याय, रामसिंह जागीरदार, सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक, संदीप कायल, नंदू नाई, मूलनाथ सिद्ध, सांवरमल शर्मा, ओमप्रकाश गांधी, ओमप्रकाश फुलभाटी, कन्हैयालाल शर्मा, अमित पारीक, गोपी मेघवाल, हरिशंकर पुरोहित, कमल, चौधरी नट, महावीर शर्मा, शिव शर्मा, तुलसीराम मेघवाल ने खूब नारे लगाते हुए जश्न मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने खिलाए सभी को लड्‌डू, दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में छोड़े पटाखे।