May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। सीकर में कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी अमराराम की जीत पर श्रीडूंगरगढ़ में समर्थकों ने प्रसन्नता जताई है। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ माकपा कार्यकर्ता सहीराम भूंवाल, मुकेश ज्याणी, मोहन मेघवाल, भोमाराम जाखड़, किशन महिया, ओमनाथ साई मौजूद रहें व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी। बड़ी खबर जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से आई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा ने लिखित में अपनी आपत्ति देते हुए री काउंटिंग की मांग कर रहें है। चौपड़ा एक एक वोट रहें है और चुनाव अधिकारी निरस्त मतों को दिखा रहें है। यहां राव राजेंद्र सिंह की जीत की आधिकारिक घोषणा होना शेष है। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता गड़बड़ी की आंशका जता रहें है। यहां कांग्रेस समर्थकों ने जेएलएन मार्ग जाम कर दिया है। पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है। पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा भी पहुंच गए है और अनित चौपड़ा के समर्थक नारेबाजी कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमराराम की जीत पर माकपा कार्यकर्ताओं ने जताई प्रसन्नता।