






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। कोटा, सीकर व अन्य बड़े शहरों से पांच गुना कम फीस में पांच गुना अधिक सुविधाओं के साथ अपने पहले ही टारगेट बैच में भारती कैरियर इंस्टीट्यूट (बीसीआई) ने नीट के परिणामों में सफलताओं के झंडे गाड़ दिए है। भारती निकेतन एज्यु हब के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि पहले बैच में सात विद्यार्थी शामिल थे जिनमें से तीन विद्यार्थियों का सलेक्शन अंतिम रूप से डाक्टर बनने के लिए हो गया है। स्वामी ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थी सुशील सारस्वत ने 660, वैशाली सारस्वत ने 657 एवं लोकेश स्वामी ने 641 स्कोर किया है। इनमें से सुशील एवं वैशाली का तो एमीबीबीएस के लिए एवं लोकेश का वेटेनरी चिकित्सक के लिए सलेक्शन हो रहा है। पहले ही बैच में सात में से तीन बच्चों की सफलता से बीसीआई परिवार उत्साहित है एवं जश्न मना रहा है। संस्था निदेशक ने बताया कि भारती कैरियर इंस्टीटयूट के माध्यम से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी अधिकाधिक संख्या में चिकित्सक एवं इंजीनियर बनाने का ध्येय रखा गया है एवं इसी कारण संस्था के टारगेट बैच में बड़े शहरों के मुकाबले पांच गुना कम फीस रखते हुए उनके समकक्ष फैक्लटीज के माध्यम से पांच गुना अधिक शैक्षणिक सुविधांए दी जा रही है। विदित रहे कि बड़े कोचिंगों एवं बड़े शहरों में एक-एक बैच में सैंकड़ों विद्यार्थी होते है एवं इस कारण प्रत्येक बच्चे को शिक्षण फैक्लटी की अप्रोच नहीं मिल पाती, वहीं दूसरी और भारती कैरियर इंस्टीटयूट में छोटे बैच बनाने की पॉलिसी के कारण प्रत्येक बच्चे पर शिक्षण फैक्लटी की व्यक्तिगत पहुंच हो पाती है। यही कारण है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भारती कैरियर इंस्टीटयूट के विद्यार्थी लगातार सफलताएं प्राप्त कर रहे है।
आगामी बैच 13 से, टारगेट के साथ फांउडेशन में भी प्रवेश शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। बीसीआई में नीट/जेईई के टारगेट एवं फांउडेशन बैच आगामी बैच 13 जून से शुरू हो रहे है। स्वामी ने बताया कि फांउडेशन बैच में स्कूली शिक्षण के साथ-साथ नीट/जेईई की तैयारी करवाई जा रही है। वहीं विशेष टारगेट बैच में कम्पीटिशन की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों, अन्य महंगी कोचिंगों में जाकर भी सलेक्शन नहीं पा सकने वाले रीपीटर्स को शामिल किया जा रहा है। स्वामी ने बताया कि अधिकाधिक चिकित्सक, इंजीनियर बना कर श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बढ़ाने के लक्ष्य से टारगेट बैच में 550 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले री-पीटर्स के लिए फीस एवं हास्टल का शुल्क पूर्ण:तया नि:शुल्क रखा गया है। वहीं भारती निकेतन स्कूल में प्रवेश लेने वाले अपनी-अपनी कक्षाओं के टोपर्स को भी स्कोलरशीप के माध्यम से फीस में भारी छूट दी जा रही है। यहां प्रवेश लेने संबधी जानकारी के लिए अभिभावक एवं विद्यार्थी विद्यालय समय में भारती निकेतन पहुंच कर सम्पर्क कर सकते है। संस्था निदेशक ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि कहीं भी प्रवेश से पहले एक बार भारती निकेतन का अवलोकन अवश्य करें।



