






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर क्षेत्र में दिन भर विभिन्न आयोजन हुए। तीन आयोजनों की खबर पहले प्रकाशित हो चुकी थी एवं अभी दो आयोजनों की खबर टाइम्स के पाठकों के समक्ष पर्यावरण संरक्षण, यथासंभव पौधारोपण एवं अपने आस पास लगे हुए पौधों, पेड़ों को पालने की अपील के साथ प्रस्तुत है।
न्याय के मंदिर में लगाए पौधे, वकीलों ने लिया पौधों को गोद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें न्यायाधीश सहित वकीलों ने पौधारोपण कर पौधों के सरंक्षण एवं पालन के लिए गोद लिया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयपाल ज्याणी, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार, अपर लोक अभियोजक गोपीराम जानूं, बार एसोसीएशन अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल दर्जी, पूनमचंद मारू, ललित मारू, पूर्व सचिव गणेशाराम मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, राधेश्याम दर्जी, किशन स्वामी, साजिद खान, लेखराम चौधरी, बार सचिव ओमप्रकाश मोहरा, प्रवक्ता पुखराज तेजी व कोर्ट के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

कन्या महाविद्यालय में किया पौधारोपण, दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्थानीय कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भूगोल के सहायक आचार्य आनंद नारायण पुरोहित ने छात्राओं को पर्यावरण के महत्व एवं पेड़-पौधों की आवश्यकता के बारे में व्याख्यान दिया। इस दौरान अशोक फुलवारिया, जितेन्द्र सिंह भाटी, चित्रा व्यास, ऋचा दत्ता ने भी विचार व्यक्त एवं छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान किया व पौधारोपण के संकल्प लिए।




