May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितबंर 2020। रेलवे स्टेशन के सामने पर्ची पर सट्टा खेलते श्रीडूंगरगढ पुलिस ने एक जने का गिरफ्तार किया। रोचक बात यह रही की गिरफ्तार व्यक्ति 27 वर्षीय कल्याणसिंह अनपढ़ है और उसने पुलिस को बताया कि पर्ची पढ़ने के लिए एक आदमी रखता है। आज शाम गश्त के दौरान हैड कांन्सटेबल आवड़दान मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहां चार जने पर्ची पर सट्टा खेल रहे थे। पुलिस को देख कर तीन जने फरार हो गए व एक जना वार्ड 11 निवासी कल्याणसिंह पकड़ा ग और पुलिस ने उससे 410 रूपए व पर्चियाँ जब्त की व गिरफ्तार कर लिया।