






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2024। राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को नाल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण कुमार, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट वाइस चेयरमैन विजय खत्री आदि ने उनकी अगवानी की। मिश्र महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के 21 वें स्थापना दिवस पर आयोजित अष्टम दीक्षांत समारोह में पहुंचे। यहां यात्रा के प्रबंधन समिति सदस्य श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। विधायक ने भी समारोह में भाग लिया। इस दौरान कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, शिवबाड़ी के महंत विमर्शानन्द महाराज, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, रजनीकांत सारस्वत सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।






