May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2024। गत दो माह से क्षेत्र के गांव जैसलसर में ग्रामीण पेयजल के लिए बुरी तरह से परेशान हो गए है। भीषण गर्मी में करीब 200 घरों में बूंद पानी भी नहीं आया है। ग्रामीणों ने विभाग में सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को विधायक ताराचंद सारस्वत को शिकायत देकर समस्या समाधान की गुहार लगाई है। विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्यूबवेल पूरी तरह से फैल हो गया है और 2 माह से करीब 200 घरों में एक बूंद ही पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने घरों में टैंकरों से पानी डलवा कर ग्रामीण परेशान हो गए है। गांव के सक्रिय युवा मनीष गिरी ने बताया कि गांव में एक टैंकर के 600 रूपए लगते हैं और लोगों के घरों का बजट टैंकरों के रूपए चुकाते हुए बुरी तरह से बिगड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति नहीं होने से हाल बेहाल हो गया है और निम्न व मध्यमवर्गीय परिवारों में बेहद चिंताजनक स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्यूबवेल बनाने की मांग करते हुए पानी की समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए बताया कि इस समस्या से संबंधित राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है और शीघ्र ही समाधान के लिए पूरजोर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान गांव के लेखराम शर्मा, पोकरराम चाहर, मांगूसिंह बीका, भंवरलाल नाई, भंवरलाल सुथार, मोहनराम जाखड़, गोमादराम चाहर, भगवानगिरी, लूणाराम मेघवाल, छैलूसिंह, श्रवणराम जाखड़, श्रवण कुमार शर्मा, सुखराम गोदारा, मनीष गिरी, तिलोकचंद मेघवाल, श्रवणसिंह बीका, श्रवण कुमार नाई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।