






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितम्बर 2020। कोविड प्रसार रोकने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के प्रभारी बनाए गई जिला स्तरीय अधिकारी ऋषिबाला श्रीमाली ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में होम क्वारेंटाईन किए गए कोरोना संक्रमितों के आवासों का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष आर्य ने बताया कि डीआईजी ऋषिबाला श्रीमाली एवं उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी ने पांच कोरोना संक्रमितों का होम क्वारेंटाईन निरीक्षण किया एवं सभी अपने घरों में पाए गए। इस दौरान चिकित्सा विभाग के अलावा बीट कांस्टेबल, आशा सहयोगिनी, एएनएम, बीएलओ एवं नगरपालिका सफाई निरीक्षक की टीम द्वारा नियमित रूप से होम क्वारेंटाईन किए गए सभी कोरोना संक्रमितों का प्रतिदिन निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।




