






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितबंर 2020। समय के साथ पति पत्नी के रिश्ते में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आजकल पति पत्नी एक दूसरे को आगे बढ़ाने के प्रयास करते है तथा साथ ही एक दूसरे को सफल होते हुए भी देखना चाहते है और ऐसी ही मिसाल पेश की है कस्बे के मारू दंपति ने। अपने पति आनंद मारू की प्रेरणा से ममता मारू ने ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ऑल राजस्थान प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पं. दीनदयाल उप्पाध्याय महिला मंच संस्थान फलेहपुर शेखावाटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें ममता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 30 वर्षीय ममता ने राजस्थानी संस्कृति को साकार करते हुए राजपूती पोशाक पहनी और ममता ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने पति आंनद व अपने परिवार को दिया है। ममता ने कहा कि पति सदैव प्रोत्साहित करते है और उन्होंने ही प्रतियोगिता में भाग लेने को प्ररित किया था। संस्थान की अध्यक्ष अनु जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता गर्ल्स व मिसेज के लिए थी जिसमें मिसेज वर्ग में श्रीडूंगरगढ की ममता मारू प्रथम रही व गर्ल्स में उदयपुर की डॉ. शिवानी प्रथम स्थान पर रही। ममता के परिवार में उत्साह का माहौल है तथा चारों और से उन्हें बधाईयां मिल रही है।





