






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीसरी पारी की सरकार में रविवार को सैन समाज के रामनाथ ठाकुर द्वारा शपथ लिए जाने पर श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज में उत्साह का माहौल है। समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि सैन समाज के अगुवा व सामाजिक न्याय के पुरोधा रहें भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने पर समाज के जागरूक युवाओं में उत्साह का माहौल छा गया है। फुलभाटी ने भाजपा पार्टी के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री सहित नितीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने सैन समाज की ओर से रामनाथ ठाकुर को शुभकामनाएं भेजी है।




