






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2024। श्रीओसवाल पंचायत संस्था के अतंर्गत संचालित साधु साध्वियों के दाह संस्कार स्थल शक्ति स्थल पर आज प्रात: चार दीवारी का कार्य प्रारंभ किया गया। प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा व चमन श्रीमाल ने जैन संस्कार विधि से कार्यक्रम संपन्न करवाया। मनोज पारख ने बताया कि भूमाफियाओं से इस भूमि को संस्था द्वारा अपने कब्जे में लिए जाने के बाद भीखमचंद पुगलिया परिवार द्वारा इसकी चारदीवारी करवाने का कार्य करवाया जा रहा है। जिसके लिए संस्था सदस्यों ने पुगलिया परिवार का आभार जताया। इस दौरान सभा अध्यक्ष सुशीला भीखमचंद पुगलिया, रिद्धकरण लूणिया, चौथमल कोठारी, नरेन्द्र डागा, मालचंद सिंधी, पांचीलाल सिंधी, कांतिलाल पुगलिया, हनुमान दूगड़, बच्छराज बाफना, अंजू पारख, मधु झाबक, सरला दूगड़, मंजू बोथरा, सुनिता डागा, महेंद्र मालू सहित अनेक समाज के लोग उपस्थित रहें। भंरवरलाल दूगड़ ने संस्था की ओर से सभी का आभार जताया।




