






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। गर्मी में पेयजल की कमी से नागरिक व्याकुल हो गए है। बुधवार को कस्बे के 6 वार्डों के पार्षद व कांग्रेसी नेता ने पीएचईडी कार्यालय पहुंच कर पानी-पानी की मांग की। इन्होंने कस्बे के सभी वार्डों से पेयजल आपूर्ति की समस्याओं का समाधान करने की बात कहते हुए आगामी 7 दिन में समाधान नहीं होने पर विभाग के आगे धरना देने की चेतावनी भी दी है। कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते जन समस्याओं की उपेक्षा की जा रही है। संजय करनाणी व मनोज पारख ने विभाग पर अनदेखी व टाल मटोल की प्रवृत्ति के साथ विभागीय कार्मिक की लापरवाही के कारण बारे में शिकायत की। इन्होंने कहा कि कार्मिकों की लापरवाही के कारण आए दिन मोटरें जल रही है जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है और नागरिक परेशान हो रहें है। सभी पार्षदों ने अपने वार्डों में टेल पर पानी नहीं पहुंचने, पानी लीकेज होने के स्थान चिह्नित करवाए व शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान युसुफ चुनगर, अभिषेक सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। विभाग के सिटी जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि किनारे पर स्थित कुछ घरों में पानी नहीं आने की समस्या का चिह्निकरण कर लिया गया है उनके समाधान के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए है।





