






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक बाहर रहते है और इन प्रवासियों की सबसे बड़ी चिंता गांव के घर में रखें अपने कीमती सामानों की रहती है। ऐसे में लंबे समय से क्षेत्रवासी बैंक में लॉकर मिलने का इंतजार कर रहे है। लंबे समय से एसबीआई के चेस्ट ब्रांच में लॉकर फुल होने के कारण आवेदकों को लॉकर नहीं मिल पा रहे थे। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ एसबीआई द्वारा विशेष व्यवस्था करते हुए 50 लॉकर क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करवाएं है। इन लाकर्स के आवंटन के लिए गुरुवार को एकदिवसीय विशेष कैम्प एसबीआई ब्रांच में लगाया जाएगा। ब्रांच मैनेजर राकेश ओला ने बताया कि बैंक में अभी 1,250 लॉकर्स उपलब्ध है और ग्राहकों के माल को सुरक्षित रखने, सेवाएं देने के लिए एसबीआई प्रतिबद्ध है। नया लॉकर लेने के लिए इच्छुक उपभोक्ता गुरुवार को बैंक में संपर्क कर सकते है।
पुराने एग्रीमेंट वाले लॉकर्स के संचालन पर लगा प्रतिबंध, नए एग्रीमेंट करने जरूरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ एसबीआई मुख्य ब्रांच में 1,250 लॉकर्स उपलब्ध है। इन लॉकर्स के लिए बैंक व उपभोक्ताओं के बीच एग्रीमेंट पुराना हो गया है और पुराने एग्रीमेंट वाले लॉकर्स का संचालन करने, लोकर्स में रखा सामान निकालने, वापस रखने पर रोक लगा दी गई है। इन उपभोक्ताओं को बैंक में संपर्क कर नया एग्रीमेंट करना होगा और उसी के बाद ये ग्राहक लॉकर्स का संचालन कर सकेंगे।




