May 21, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। हाइवे पर गांव सातलेरा के पास एक ऑल्टो व इर्टिका गाड़ी में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे ऑल्टो सवार एक महिला की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया है। ऑल्टो श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ की ओर जा रही थी तथा इर्टिका गाड़ी सामने से आ रही थी। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई और ऑल्टो सवार माँ बेटा बताए जा रहें महिला की मौत हो गई व युवक घायल हो गया है। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति व अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आल्टो और इर्टिका कारे हुई क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऑल्टो में सवार एक महिला की हुई मौत व एक युवक हुआ घायल।