






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव की ओर लौट रहा एक मोटरसाइकिल सवार हाइवे पर खाखी धोरा मंदिर के निकट एक ऊंट से टकरा गया। युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है। आस पास के खेतों से लोग मौके पर आ गए और एक श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही पिकअप में घायल को लाकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखकर बीकानेर रेफर कर दिया है। घायल ऊंट मौके पर ही दर्द से कराह रहा है। ऊंट के भी पैरो में चोट आने से वह हाइवे पर ही गिर गया है। मौके पर एकत्र लोग ऊंट की मदद के लिए भी प्रयास कर रहें है। इस मामले में अपडेट खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।






