May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-12 at 20.54.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। कस्बे के आडसर बास निवासी दिनेश झंवर ने अपने पडौसी केशर माली के खिलाफ गाली गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दिनेश ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है और कई बार छेड़छाड का प्रयास कर चुका है। आरोपी ने दो-तीन पहले भी छेड़छाड की और उसके रोकने पर वह उससे रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश में आरोपी ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसके गली में निकलते ही परिवादी पर हमला कर दिया। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ लकड़ी व चाकू से मारपीट की। जिससे उसका चश्मा टूट गया व अंगुली, सिर में चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच हैडकांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा करेंगे।