






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2024। कस्बे सहित पूरे अंचल में निर्जला एकादशी उत्साह के साथ मनाई गई। इस दिन शीतल जल के दान का विशेष महत्व मानते हुए हर घर से पानी भरा मटका, चीनी के ओले, आम व शरबत दान दिए गए। बहन बेटियों के घर भी आम व शरबत पहुंचाए गए। विभिन्न स्थानों पर सैंकड़ो सेवाभावी लोगों ने शरबत, शिंकजी, कोल्ड ड्रिंक, शीतल जल मान मनुहार के साथ राहगीरों व नागरिकों को पिलाया गया। सुबह से शाम तक अनवरत सेवा जारी रही। वहीं गौशालाओं में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पानी व गुड़ सहित तरबूज व सब्जियां गौवंश को खिलाने की सेवाएं भी दी। क्षेत्र में तुलसी सेवा संस्थान, नर सेवा नारायण सेवा संस्थान, जैन युवक परिषद, विजय स्टोर के पास, द्वारकाधीश चौक पर, श्रीगौसेवा समिति, सरदारशहर रोड पर, हनुमान क्लब के पास मोहल्लेवासियों, गांव दुसारणा सहित अनेक स्थानों पर सैंकड़ो लोगों को ठंडे पेय पदार्थों की सेवा देकर भीषण गर्मी में राहत दी गई। वहीं कोटासर, देराजसर व तोलियासर की गौशालाओं में विशेष आयोजन हुए। आप भी पूरे अंचल से कुछ बड़े आयोजनों के बारे में पढें खबर विस्तार से और देखें सभी फोटो।
तुलसी सेवा संस्थान टीम ने की एकादशी पर शरबत सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी पर तुलसी मेडिकल एडं रिसर्च सेंटर अस्पताल की पूरी टीम ने अस्पताल के सामने महिला मंडल भवन के सामने राहगीरों व रोगीयों के लिए आरओ के पानी में गुलाब शर्बत, नींबू पानी, जीरा शर्बत के वितरण की सेवा दी। इस दौरान प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, डॉ एनपीमारू, डॉ राजकुमार सुथार, डाँ अंकित स्वामी, डॉ मोहित बसंल सहित अस्पताल कर्मचारी, मेडिकल स्टोर स्टाफ ने अपनी सेवाए दी। यहां दिनभर शरबत पिलाया गया।

नर सेवा नारायण सेवा संस्थान ने राहगीरों को पिलाए ठंडे पेय पदार्थ, दी सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी पर नर नारायण सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ ने घुमचक्कर पर आम राहगीरों को लस्सी, छाछ, लीची शरबत, रसना शरबत, केरी पन्ना शरबत और रोज शरबत का वितरण किया। संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया की संस्थान द्वारा गत वर्ष प्रारंभ की सेवा इस वर्ष भी अनवरत जारी रही, और संस्थान के सेवादारों ने यहा दिनभर सेवाएं दी, इस दौरान अध्यक्ष सुषमा करनानी, श्याम करनाणी, आनंद जोशी, भवरलाल सोनी, विनोद तोलम्बीया, पवन स्वामी, कैलाश सारस्वत, नारायण प्रजापत, गोसेवार्थ सुंदरकांड मंडली के सदस्य, मोमासर मित्र मंडली के सदस्य, एडवोकेट लछमन प्रजापत, एडवोकेट भगवान सारस्वत भी शामिल रहें।

जैन युवक परिषद ने दी मुख्य बाजार में सेवा, पिलाए ठंडे पेय पदार्थ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी के पर्व पर जैन युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मुख्य बाजार में ऑटो स्टैंड के पास सैंकड़ो राहगीरों व नागरिकों को शरबत, मिल्क रोज, शीतल जल पिलाया गया। इस दौरान संयोजक संजय पुगलिया ने अपनी टीम के करीब 30 सदस्यों के साथ दिनभर सेवाएं दी। यहां चमन श्रीमाल, गौरव बोथरा, सुमित बरड़ीया, लक्ष्मीपंत भादानी, मोहित बोरड़, हरीश डागा, महेन्द्र मालू, आकाश बैद, दीपांशु तातेड़, सुनील डाकलिया, अंकित पुगलिया, अशोक झाबक, रजत सिंघी, मुदित पुगलिया, प्रदीप मालू, आतिश डागा, ऋषि झाबक, यस चोपड़ा, अमित पारीक ने अपनी सेवा दी है।

कोटासर गौशाला में 111 मण का तरबूज भंडारा किया, दानदाताओं का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्री करणी गौशाला में निर्जला एकादशी के पर्व पर दिनभर गौशाला प्रागंण में जबरदस्त रौनक रही। यहां भजन किर्तन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दानदाताओं के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें 111 मण तरबूज का सामूहिक भंडारा गौवंश को खिलाया गया। विभिन्न दानदाताओं ने इसमें सहयोग किया व समिति परिवार ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

भैरव नंदी गौशाला में गौसेवा कर मनाई एकादशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर की भैरव नंदी शाला में एकादशी के पर्व पर उर्मिला पत्नी मूलसिंह राजपुरोहित, चैनसिंह फुलासर व चतुर्भुज तुलसीराम राजपुरोहित द्वारा गौवंश के लिए तरबूज सेवा दी गई। यहां श्रद्धालुओं ने हवन पूजन का आयोजन भी किया और गौवंश की सेवा में सहयोग दिया। समिति सदस्यों ने दानदाताओं का आभार जताया।

देराजसर की गौशाला में 26 क्विंटल तरबूज की सेवा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में निर्जला एकादशी श्रीकरणी गौशाला में सुथार समाज के युवाओं द्वारा करीब 26 क्विंटल तरबूज की सेवा दी गई। इस दौरान समाज के युवा श्रवण, कालूराम, मुकेश, जगदीश, बालचंद, तिलोक, राजेश, लिच्छूराम जाट, रमेश मौजूद रहें व अपना सहयोग दिया। समिति परिवार ने सभी का आभार जताया।

हाइवे टोल पर राहगीरों को पिलाया शरबत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी पर लखासर के पास स्थित हाइवे टोल प्लाजा के कार्मिकों ने राहगीरों को शरबत पिलाकर सेवा दी। टोल मैनेजर राधेश्याम ने बताया कि इस दौरान अमित, हरीश सहित पूरी टोल प्लाजा टीम के कार्मिकों ने अपनी सेवाएं दी।

दुसारणा बड़ा में राहगीरों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकार दी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुसारणा बड़ा में बस यात्रियों व छोटे बच्चों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भीषण गर्मी में राहत दी गई। एकादशी पर ये सेवा सुबह नौ बजे से शाम छः बजे तक जारी रही। यहां मान मनुहार के साथ कानाराम नायक, कोजूराम मेघवाल, अशोक नायक, ओमप्रकाश पंवार सहित अनेक युवाओं ने सेवा दी।













