






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2024। कस्बे के मुख्य बाजार में संचालित वी-एज्यु हब साइंस स्कूल में प्रवेश के लिए विशेष स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है। संचालक रामवतार शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं के बाद 11वीं साइंस में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में से जिन्होनें दसवी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है उन युवाओं को 10 हजार रुपए, 85 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को 5100 रुपए, 80 से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को 3100 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। साथ ही आठवीं में ए ग्रेड़ प्राप्त कर 9वीं में प्रवेश लेने वाले बच्चों को 21,00 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसी प्रकार 12वीं विज्ञान में हर एक नए प्रवेशित बच्चे को 17 हजार रुपए की विशेष स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह सभी स्कॉलरशिप वी-एज्यु हब में प्रवेश लेने पर थार इंडिया फांउडेशन द्वारा दी जाएगी।



