






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2024। अपनी पत्नी से बात कर रहें युवक को उसकी पत्नी से बात करवाने के लिए कहने पर उसने मना किया तो दो जनों ने तैश में आकर युवक को पीट देने का मामला थाने में देर रात दर्ज हुआ। प्रताप बस्ती निवासी 22 वर्षीय रामचंद्र पुत्र रतनलाल नायक ने बरजांगसर निवासी फतेहसिंह व फलोदी निवासी ओमप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि प्रताप बस्ती में गुरूवार रात करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था। तभी आरोपी फतेहसिंह ने उसकी पत्नी से बात करवाने की बात कही। परिवादी के मना करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। आरोपी उसे पकड़ कर पुदंलसर के कच्चे मार्ग पर ले गए और पीटते हुए चोटिल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दी है।



