May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2024। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आएएस मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन आगामी 20 व 21 जुलाई को किया जाएगा। आयोग ने इस हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी है। अभ्यर्थियों को दो दिन में कुल चार पश्न पत्र हल करने होंगे। परीक्षा से तीन दिन पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबपोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले उपस्थित होना होगा। बता देवें अक्टूबर में जारी प्री परीक्षा के परिणाम में 19 हजार 348 अथ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण किया गया था।
स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि बढ़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून से बढ़ाकर 26 जून कर दी गई है। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी दिनांक 26 जून तक ऑनलाईन आवेदन ईमित्र पर जाकर कर सकते है।